google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

रील बनाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार...

52 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कबीरधाम :- कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पंडरिया आने वाले लोगों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकूनुमा हथियार (फरसा) बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

















जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को पंडरिया थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हेमंत कुमार धावलकर (27 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर-3 गोपीबंदपारा पंडरिया, धारदार हथियार लेकर नगर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपी इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पंडरिया आने वाले लोगों को धमकी दे रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिन्हा ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।


पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान आरोपी को कुकदूर रोड पंडरिया स्थित शराब भट्ठी के पास देखा गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी उस समय हाथ में धारदार हथियार लेकर लहरा रहा था और लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा था। मौके पर पुलिस टीम ने पूरी कार्रवाई की रिकॉर्डिंग ई-साक्ष्य मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सुरक्षित की।


पुलिस ने आरोपी से धारदार हथियार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे। इसके लिए आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 94 के तहत नोटिस दिया गया। पूछताछ में आरोपी कोई भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से धारदार फरसा विधिवत जब्त कर लिया।


पुलिस ने आरोपी हेमंत कुमार धावलकर के खिलाफ अपराध क्रमांक 188/2026 दर्ज किया है। आरोपी पर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट और धारा 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर डाले गए कथित धमकी भरे वीडियो एवं अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में जिले में असामाजिक गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार और अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह के दिशा-निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिन्हा के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप निरीक्षक झुमेश्वर प्रसाद साहू सहित पंडरिया थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर लोगों में भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html