गांव में तनाव का माहौल, गला रेतकर हेडमास्टर की हत्या....
- ANIS LALA DANI

- 2 days ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बलरामपुर :- बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गया है। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया। वहीं दमकल की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। यह मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है। बता दें कि सुबह स्कूल जा रहे हेडमास्टर जयकरन जगते की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जयकरन जगते ग्राम घमनी-कुमीहा स्थित शासकीय विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ थे।
जयकरन जगते रोज की तरह सोमवार सुबह अपने विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनका गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामले में संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।




.jpg)







