गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा तेलीबांधा: विधायक पुरन्दर मिश्रा ने की भगवान गणेश की पूजा-अर्चना.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के तेलीबांधा में गौरा-गौरी समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव कार्यक्रम में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता भगवान गणेश से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। गणेश उत्सव के दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि भगवान गणेश का स्मरण और पूजन हमें सद्बुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में नई प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

इस आयोजन में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू, मंडल महामंत्री महेश बघेल और जितेन्द्र साहू सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments