google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

"तीज मिलन संस्कृति और नारी शक्ति का अनुपम उत्सव"....

Sep 5
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

तिल्दा-नेवरा: भाजपा महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण के तत्वावधान में पीएमश्री कन्या शाला नेवरा में सावन उत्सव एवं तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रकला डाक्टर वर्मा, अनिल अग्रवाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। हरे, पीले और रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने लोकगीत, नृत्य, मेहंदी और झूले का आनंद लिया। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने समारोह में चार चांद लगा दिए। सावन के गीतों और पारंपरिक गतिविधियों से पूरा परिसर उत्सवी माहौल में नजर आया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सावन संग तीज मिलन संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति के गौरव का अनुपम उत्सव है। उन्होंने मां पार्वती और भगवान शिव से सभी माताओं-बहनों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों की हरियाली बनाए रखने की कामना की। साथ ही सभी को तीज पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html