ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- तिल्दा-नेवरा: भाजपा महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण के तत्वावधान में पीएमश्री कन्या शाला नेवरा में सावन उत्सव एवं तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रकला डाक्टर वर्मा, अनिल अग्रवाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। हरे, पीले और रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने लोकगीत, नृत्य, मेहंदी और झूले का आनंद