भारतीय संस्कृति में शिक्षकों का सदैव सम्मान किया जाता है, वे नौनिहालों का भविष्य गढ़ने का कार्य करते हैँ - महापौर मीनल चौबे.....
शिक्षक दिवस पर रायपुर नगर निगम की छह स्कूलों के 59 शिक्षक - शिक्षिकाओं को महापौर मीनल चौबे ने सभापति सूर्यकान्त राठौड़, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, पार्षदों सहित किया सम्मानित...
सेवानिवृत्त शिक्षिका मधु शर्मा की सेवाओं का किया गया सम्मान...
पार्षद अंजलि गोलछा, कैलाश बेहरा, महेश ध्रुव ने अपने शिक्षकों के चरणस्पर्श कर लिया आशीर्वाद...

पत्रकार अमृतेश्वर सिह की क़लम से :-
रायपुर - आज महान शिक्षक भारत गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयन्ती दिनांक 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम की छह स्कूलों के 59 शिक्षक - शिक्षिकाओं को नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित नगर निगम सामान्य सभा सभागार में महापौर मीनल चौबे ने सभापति सूर्यकान्त राठौड़, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, जोन 1 जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, पार्षद स्वप्निल मिश्रा, ममता तिवारी, अंजलि गोलछा, सर्वश्री देवदत्त द्विवेदी, कैलाश बेहरा, राजेश कुमार देवांगन, महेश कुमार ध्रुव, एल्डरमैन सर्वश्री राजू राघवानी, अनिल सोनकर, बी. श्रीनिवास राव, नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता गजराम कँवर, उपअभियंता रुचिका मिश्रा की मंच पर उपस्थिति में श्रीफल, स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर सम्मानित किया |

शिक्षक दिवस आयोजन में पार्षद अंजलि गोलछा ने अपनी शिक्षिका रचना तिवारी के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया, पार्षद अंजलि गोलछा ने कहा कि वे आज जीवन में जो कुछ हैँ, वह उनकी स्कूल के दिनों की शिक्षिका रचना तिवारी द्वारा दिए गए संस्कारों के कारण से हैँ, पार्षद महेश ध्रुव ने अपने स्कूल के दिनों के शिक्षक यशवंत वर्मा के चरणस्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया इसी तरह पार्षद कैलाश बेहरा ने स्कूल के दिनों के अपने शिक्षक का चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया |

महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम की सेवानिवृत्त शिक्षिका मधु शर्मा की सेवाओं को श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर सम्मानित किया....
महापौर मीनल चौबे ने शिक्षक दिवस कार्यक्रम का सुभारम्भ महान शिक्षक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया |
महापौर मीनल चौबे ने मंच पर शिक्षक दिवस पर नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष नंदकिशोर साहू और पार्षदगणों सहित नगर निगम स्कूल की व्यायाम शिक्षिका यामिनी शुक्ला, खमतराई स्कूल के प्राचार्य एवं नगर निगम स्कूल शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला, नवीन सरस्वती कन्या शाला की प्राचार्या रचना तिवारी, डब्ल्यूआरएस स्कूल के प्राचार्य प्रदीप भोई, ऋतू वर्मा, रितिका कुर्रे, संध्या तिवारी, मनोज बोंगीवार, पूनम निहाल, सोनिया, टार्जन ध्रुव, जगन्नाथ यादव, शीतल, अर्चना महोबे, यशवंत निर्मलकर, देवेंद्र वर्मा, शिक्षक यशवंत वर्मा, मिथिलेश कुमार गौतम सहित नगर निगम की छह स्कूलों के 59 शिक्षक - शिक्षिकाओं को सम्मानित किया |

महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम स्कूलों के शिक्षक - शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें दीं, महापौर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षकों का सदैव सम्मान किया जाता है, शिक्षक नौनिहालों का भविष्य गढ़ने का कार्य करते हैँ | महापौर मीनल चौबे ने शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला से शिक्षकों सहित नगर निगम मुख्यालय के अधिकारियों से मिलकर नगर निगम स्कूलों के शिक्षकों की समस्याओं की जानकारी देकर उनसे चर्चा करने कहा | महापौर ने कहा कि वे अधिकारियों से इसमें चर्चा कर नगर निगम स्तर की समस्याओं का समाधान नगर निगम स्तर पर करवाने शीघ्र प्रयास करेंगी, वहीं नियमानुसार जिन समस्याओं का समाधान राज्य शासन को करना है, उन्हें एमआईसी की बैठक में रखवाकर राज्य शासन को प्रकरण नियमानुसार निर्देश प्राप्त करने हेतु भेजने की कार्रवाई की जाएगी |
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर नगर निगम में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट की जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान जनप्रतिनिधियों के लिए प्राथमिकता है | उन्होंने कहा कि उन्हें नगर निगम रायपुर की स्कूलों के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की क्षमताओं पर विश्वास है | उनकी समस्याओं को सुनकर नियमानुसार समाधान के प्रयास प्रक्रिया के अंतर्गत उनके द्वारा अधिकारियों से जानकारी लेकर की जाएगी |
खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष नंदकिशोर साहू ने नगर निगम स्कूलों के शिक्षक - शिक्षिकाओं के कार्यों की सराहना की और उन्हें शिक्षक दिवस पर हार्दिक बधाई दी | उन्होंने कहा कि वे नगर निगम की स्कूलों के शिक्षकों और शिक्षिकाओं की समस्याओं को महापौर मीनल चौबे और एमआईसी सदस्यों को अवगत करवाकर चर्चा कर उनका समाधान करने एमआईसी की बैठक में नियमानुसार चर्चा कर समाधान करवाने प्रयास करेंगे | कार्यक्रम में शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला ने अवगत करवाया और उनका समाधान करवाने का महापौर मीनल चौबे से विनम्र अनुरोध किया | कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला और अंत में आभार प्रदर्शन उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा ने किया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments