google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान, कांग्रेस की पहली लिस्ट पर कही यह बात....

Oct 15, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, कांग्रेस हाईकमान ने मुझ पर जो भरोसा किया है, उसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। अपने क्षेत्र में भारी बहुमत से जीत हासिल करके जनता की सेवा करूं, इसके लिए मैं सदैव प्रयासरत रहूंगा।


कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन अपनी चिर-प्रतीक्षित प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. जिसमें 30 नामों की घोषणा की गई है. इन 30 नामों में 5 नए चेहरों पर पार्टी ने भरोसा जताया है. इन सातों सीटों में दंतेवाड़ा, अंतागढ़, चित्रकोट, डोंगरगढ़, पंडरिया विधानसभा शामिल है | जिसमें वर्तमान विधायकों की टिकट काट दी गई है |


कांग्रेस की ओर से जारी सूची के मुताबिक दंतेवाड़ा से विधायक देवती कर्मा के बदले उनके पुत्र छविंद्र कर्मा को टिकट दिया गया है | अंतागढ़ से अनूप नाग की टिकट काट कर रूप सिंह पोटई को प्रत्याशी बनाया गया है, डोंगरगढ़ से भुवनेश्वर सिंह बघेल की टिकट काटकर हर्षिता स्वामी बघेल को प्रत्याशी बनाया गया है, पंडरिया से ममता चंद्राकर की जगह नीलकंठ चंद्रवंशी पर पार्टी ने भरोसा जताया है. वहीं राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ पार्टी ने खनिज विकास बोर्ड के अध्यक्ष गिरीश देवांगन को मैदान में उतारा है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html