google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पेट्रोल लेकर S.P. दफ्तर पहुंची रेप पीड़िता, सुसाइड करने की कोशिश......

Jul 31, 2023
2 min read

























कबीरधाम जिले के एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। युवती को ऐसा करते देख वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी और अन्य पुलिसकर्मी दौड़े और महिला के हाथों से पेट्रोल का डिब्बा और माचिस छीन लिए। इस दौरान युवती और पुलिसकर्मियों के बीच झूमा-झटकी भी हुई। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कहते हुए युवती को शांत कराया। फिलहाल, कबीरधाम पुलिस ने महिला को घटना स्थल रायपुर के लिए रवाना कर दिया है। दरअसल, कबीरधाम के पाण्डातराई पुलिस पर रेप पीड़िता युवती ने कई गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता ने खुद के साथ हुए दुष्कर्म, मारपीट और पुलिस द्वारा शिकायत नहीं सुने जाने को लेकर 28 जुलाई को राजधानी में प्रेसवार्ता ली। पीड़िता ने पत्रकारों को बताया कि कबीरधाम निवासी अबरार खान नाम के युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था। प्रेम संबंध का फायदा उठाकर आरोपी ने शादी का झांसा दिया और रायपुर के एक लॉज में उसकी मर्जी के बिना ही उसके साथ संबंध बनाया।


मना करने पर शादी नहीं करने की धमकी दी। दोनों के लॉज में रूके होने की जानकारी जब युवक के परिजनों को हुई तो सभी रायपुर के लॉज पहुंचे और युवती के साथ गाली-गलौज मारपीट की। साथ ही रायपुर में अकेले छोड़कर सभी वहां से फरार हो गए। पीड़िता जब इस बात की शिकायत करने के लिए जिले के थाना पाण्डातराई पहुंची तो थाना प्रभारी ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। पीड़िता ने थानेदार पर आरोप लगाया कि उसने उसे अकेले में मिलने को कहा। पीड़िता ने ये भी कहा कि थाना प्रभारी से बातचीत ऑडियो भी उसके पास है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html