अफेयर के शक में उतारा मौत के घाट, पूर्व सरपंच ने पत्नी की हत्या की...
- ANIS LALA DANI

- 1 day ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दंतेवाड़ा :- दंतेवाड़ा जिले में एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसका गला काट कर उसकी हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पति ने पहले उसे शराब पिलाई फिर सब्जी काटने वाले चाकू से गला काटकर गला धड़ से अलग कर दिया है। शव को घर के पीछे फेंककर फरार हो गया था। महिला का शव करीब 6 दिनों तक घर के पीछे ही पड़ा रहा। जब शव सड़ने लगा, उसमें कीड़े पड़ गए और पूरे इलाके में बदबू फैलने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। आरोपी फरार था जिसे गांव में ही जाकर हिरासत में लिया गया है। फिलहाल जांच जारी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि, महिला झुमकी कुंजाम (35) अपने पति लक्ष्मण कुंजाम के साथ (36) के साथ दंतेवाड़ा जिले के गोंदपाल गांव में रहती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दंतेवाड़ा के कतियाररास में रह रहे थे। आरोपी पति पूर्व सरपंच भी रह चुका है। पुलिस की मानें तो आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से संदेह था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोपी शराब के नशे में था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने घर में रखे चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया और उसका गला काट दिया। गला धड़ से अलग कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सबसे पहले शक पति पर गया, क्योंकि घटना के बाद से वह गांव से गायब था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और अब उसे हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी वजह से उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वहीं ASP आरके बर्मन ने कहा कि, पति ने ही पत्नी की हत्या की है। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।




.jpg)







