google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आत्महत्या की आशंका, 22 लोगों की हत्या करने वाले का मिला शव...

Oct 28, 2023
2 min read












































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अमेरिकी- राज्य मेन के लेविस्टन में अंधाधुंध फायरिंग करने वाला आरोपी मृत पाया गया | सामने आया है कि, मेन के लेविस्टन में सामूहिक गोलीबारी का आरोपी शुक्रवार को मृत मिला है | आरोपी संदिग्ध की पहचान रॉबर्ट कार्ड के तौर पर हुई थी | जानकारी के मुताबिक, जांच अधिकारी बीते 48 घंटे से रॉबर्ट कार्ड की तलाश कर रहे थे | ऐसे में एक जगह उसका शव मिला | सामने आया है कि उसने खुद ही अपने सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली है | गोलीबारी करने वाले आरोपी की पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में की गई थी, जो अमेरिकी सेना रिजर्व में एक फायरआर्म्स प्रशिक्षक था | रॉबर्ट हॉल को कुछ समय पहले ही मेंटल हेल्थ फैसिलिटी में भर्ती कराया गया था और हाल में उसे वहां से छुट्टी मिली थी | इससे पहले एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय (पुलिस) ने अपने फेसबुक पेज पर संदिग्ध की दो तस्वीरें जारी कीं, जिसमें एक बंदूकधारी अपने कंधे पर हथियार उठाए हुए एक प्रतिष्ठान में प्रवेश करते हुए दिख रहा था |


सन जर्नल ने लेविस्टन पुलिस प्रवक्ता का हवाला देते हुए कहा था कि तीन अलग-अलग प्रतिष्ठानों में गोलीबारी की खबर है, जिनमें स्पेयरटाइम रिक्रिएशन, स्कीमेंजीस बार एंड ग्रिल रेस्तरां, और एक वॉलमार्ट डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर शामिल है | वाशिंगटन में एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की इस घटना की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडेन को दे दी गई है और वो हालात पर नजर बनाए हुए हैं |


बोस्टन में एफबीआई कार्यालय ने कहा कि वह लेविस्टन, मेने में भीषण गोलीबारी की जांच के लिए तैयार है | एफबीआई के बयान के मुताबिक, ‘एफबीआई बोस्टन डिवीजन मेने में अपने स्थानीय, राज्य और संघीय कानून प्रवर्तन भागीदारों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं | हम साक्ष्यों को एकत्र करने, जांच और सामरिक सहायता के साथ-साथ पीड़ितों की सहायता सहित हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं |’

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html