विश्वकप में भारत के ब्रह्मास्त्र साबित होंगे सूर्यकुमार - हरभजन....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि इस बार एकदिवसीय विश्वकप में आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अहम भूमिका निभाएंगे। हरभजन ने कहा है कि सूर्यकुमार भारत के लिए ब्रह्मास्त्र साबित होंगे। उनका मानना है कि सूर्या भारत के लिए अंतर पैदा करने वाले खिलाड़ी रहेंगे।
साथ ही कहा कि वह एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो परंपरा से अलग अपने शॉट से गेम बदल सकते हैं। हरभजन ने कहा कि सूर्यकुमार के अंतिम-11 में होने से इस बात की व्यवस्था मिलेगी कि ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को जरूरत के हिसाब से शीर्ष में भी उतारा जा सकता है और अगर जरूरत हो तो सूर्या शीर्ष में खेलें। एकदिवसीय विश्वकप 2011 की विश्व विजेता टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहे इस दिग्गज गेंदबाज ने कहा, सूर्यकुमार ऐसे बल्लेबाज हैं जो 30-40 गेंदों में 60-70 रन बना सकते हैं।
उन्होंने विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को लेकर कहा, विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर लगभग एक जैसे बल्लेबाज हैं। वे एक और दो रन बनाने में भरोसा रखते हैं पर सूर्या ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका स्ट्राइक रेट अहम होता है। रोहित शर्मा को उन्हें ब्रह्मास्त्र की तरह इस्तेमाल करने की जरूरत है। अगर 4 विकेट गिर गए तो बिना विकेट गंवाए रन बनाने की जिम्मेदारी सूर्या ले सकते हैं। जरूरत पड़ी तो बड़े शॉट से रनों को एक दम बढ़ा सकते हैं। वह जवाबी हमला करना जानते हैं। सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में खूब जमकर हाथ दिखाए थे। उन्होंने दो मैचों में अर्धशतक लगाये थे। उन्होंने मोहाली में 50, जबकि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में नाबाद 72 रन बनाये थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments