google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सूरजपुर: सड़क किनारे मां और कमरे में मिला बेटे का शव, संदिग्ध मौत से फैली सनसनी...

6 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और रहस्मय मामला सामने आया है, जहां जयनगर थाना क्षेत्र में मां-बेटे की रहस्यमयी हालात में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार से दोनों लापता चल रहे थे. शनिवार को पहले बेटे का शव सड़क से कुछ दूर मिला और फिर देर शाम घर के अंदर बंद कमरे से मां का भी शव बरामद किया गया. इस खौफनाक घटना के बाद से पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.


सड़क किनारे मिला था बेटे का शव -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को महावीरपुर कालीघाट रोड के पास मुख्य मार्ग से करीब 25 मीटर की दूरी पर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला. राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शिनाख्त की, तो मृतक की पहचान केशवनगर निवासी 18 वर्षीय सजल बरेठ के रूप में हुई. पुलिस ने युवक की स्कूटी भी केशवनगर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास से बरामद कर ली है. शुरुआती पड़ताल में युवक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या या किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है.


घर के बंद कमरे में मिला शिक्षिका मां का शव -

अभी बेटे की मौत का मातम थमा भी नहीं था कि शाम होते-होते इस मामले में एक और दिल दहला देने वाला मोड़ आ गया. केशवनगर में छत्तीसगढ़ ढाबा के पीछे ममता कॉलोनी स्थित किराए के मकान में जब छानबीन की गई, तो घर के एक बंद कमरे के भीतर सजल की मां रजनी बरेठ का शव भी संदिग्ध हालत में मिल गया. मृतका बेलटिकरी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं. मां-बेटे के शव अलग-अलग जगहों पर मिलने से इलाके के लोग सहम गए हैं.


फॉरेंसिक जांच जारी, नेताओं ने बंधाया ढांढस -

घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल और बंद कमरे से फिंगरप्रिंट्स समेत तमाम अहम साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर एंगल से मामले की गहराई से जांच की जा रही है.


इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलने पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराकर जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग की है.

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html