google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

लगातार बारिश के कारण सूरजपुर में आई बाढ़, आवागमन पूरी तरह प्रभावित..

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सूरजपुर :- पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। रामानुजनगर क्षेत्र के मोहनपुर स्थित झींक नदी के पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पुल पर पानी चढ़ने के कारण कई बसों को रास्ते में रोकना पड़ा, वहीं आसपास के गांवों का मुख्यालय से संपर्क भी टूट गया है। लगातार बारिश के चलते झींक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। मोहनपुर के पास बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को पुल पार नहीं करने की सलाह दी जा रही है। पुल के ऊपर पानी बहने से श्यामपुर, उमेश्वरपुर सहित कई गांवों का रामानुजनगर मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

ग्रामीणों को आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।रामानुजनगर मार्ग पर पानी भरने के कारण कई बसों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। यातायात बाधित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे जरूर खिल उठे हैं, क्योंकि इससे खेतों में नमी बढ़ी है और खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर जलभराव और आवागमन बाधित होने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html