google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पूरक परीक्षा के परिणाम घोषित ( हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी ).....

Aug 9, 2023
2 min read














































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं सर्टिफिकेट पूरक हायर परीक्षा वर्ष 2023 का परीक्षा परिणाम आज अपरान्ह 4 बजे घोषित किए गए। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देखे जा सकते हैं।

हाईस्कूल सर्टिफिकेट पूरक परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 31.563 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 30,664 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 16,228 बालक तथा 14,436 बालिकायें सम्मिलित हुई। इनमें से 30,649 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 6,213 है अर्थात् कुल 20.27 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 22.26 तथा बालकों का प्रतिशत 18.49 है। सम्मिलित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 453, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 4,958 तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 802 है। कुल 16 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये हैं, जिनमें 7 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण रोके गये हैं तथा 9 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जाएंगे।

हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट पूरक परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 29,230 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 28,209 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 15,591 बालक तथा 12,618 बालिकायें सम्मिलित हुईं। इनमें से 28,185 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 7, 115 है अर्थात् कुल 25.24 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 27.20 तथा 1 बालकों का प्रतिशत 23.65 है। सम्मिलित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 339, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 5,519 तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,257 है। कुल 24 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये हैं, जिनमें 11 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण रोके गए हैं तथा 13 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html