google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में समर कैंप का आयोजन किया जाएगा - स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर विभाग ने जारी किया आदेश ||

May 12, 2024
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • छत्तीसगढ़ के स्कूलों में समर कैंप का आयोजन किया जाएगा

  • स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर विभाग ने जारी किया आदेश

  • ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों के बहुमुखी कौशल विकास को निखारा जाएगा: बृजमोहन अग्रवाल

  • समर कैंप में रचनात्मक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा

रायपुर

छत्तीसगढ़ में शिक्षा मंत्री निर्देश पर स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों हेतु समर कैंप का आयोजन होने जा रहा है।

जिसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने कार्य योजना बनानी शुरू कर दी है जिसके तहत सभी स्कूलों को समर कैंप आयोजन के संबंध में गतिविधियां संचालित करने और संबंधित जानकारी विभाग को देने के लिए कहा है।

राज्य में 15 जून, 2024 तक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रभावी है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर उनमें बहुमुखी कौशल का विकास किया जा सकता है। रचनात्मक गतिविधियों में छात्र-छात्राओं के पालक एवं उनके शिक्षकों का मार्गदर्शन उपयोगी हो सकता है। छात्र-छात्राओं में परस्पर रचनात्मक गतिविधियों के आदान-प्रदान के लिए समर कैम्प आयोजित करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।

जिसके तहत

छात्र-छात्राओं हेतु समर कैम्प स्कूलों में अथवा गांव/शहर के सामुदायिक स्थानों में आयोजित किया जा सकता है।

समर कैम्प में कला क्षेत्र/रचनात्मक क्षेत्र के विशेषज्ञों को आमंत्रित करके उनसे छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन / प्रशिक्षण दिलाया जा सकता है।

समर कैम्प में स्कूल के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के पालकों एवं शाला विकास समिति का भी सहयोग लिया जाएगा।

समर कैम्प में निम्नानुसार रचनात्मक गतिविधियां जैसे चित्रकारी, गायन, वादन, निबंध / कहानी लेखन, हस्तलिपि लेखन, नृत्य, खेलकूद, अपने गांव / शहर का ऐतिहासिक परिचय आदि का संचालन किया जाएगा।

समर कैम्प के आयोजन से पूर्व शाला विकास समिति एवं पालक शिक्षक समिति से सहमति ली जायेगी।

यह आयोजन पूर्णतः स्वेच्छिक रहेगा तथा समर कैम्प प्रातः 07:00 बजे से 09:30 बजे के मध्य संचालित किए जायेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html