google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

सुकमा: 12 लाख रुपये मूल्य के 75 गुम मोबाइल बरामद.....

1 hour ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सुकमा: जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में सुकमा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत कुल 75 एंड्रॉइड व अन्य मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने औपचारिक कार्यक्रम आयोजित कर ये सभी फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए, जिससे लंबे समय बाद अपना कीमती सामान वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।




















CEIR पोर्टल और तकनीकी टीम की मदद से मिली सफलता -

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन में की गई। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक सौरभ उईके के पर्यवेक्षण में एक विशेष सायबर सेल टीम का गठन किया गया था।


सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी संसाधनों और CEIR पोर्टल की मदद से आईएमईआई (IMEI) नंबर के आधार पर मोबाइलों की ट्रैकिंग शुरू की। जांच में सामने आया कि ये गुमशुदा फोन छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी राज्यों ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना तक में उपयोग किए जा रहे थे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए विभिन्न राज्यों और जिलों से इन सभी 75 मोबाइलों को सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला।


एसपी कार्यालय में बांटे गए फोन, नागरिकों ने जताया आभार -

बीते 17 सितंबर 2026 को सुकमा स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद अपने हाथों से लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस किए। लंबे समय से गायब अपना फोन और उसमें मौजूद पर्सनल डेटा वापस मिलने पर नागरिकों ने सुकमा पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया और इस पहल की जमकर सराहना की।


इन पुलिसकर्मियों का रहा विशेष योगदान -

इस पूरी सफल कार्रवाई को अंजाम देने में सायबर सेल टीम के सहायक नोडल सौरभ उईके, प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह, प्रधान आरक्षक महेंद्र बहादुर कंवर, तथा आरक्षक नेमपाल दिवाकर, मीना गाबड़े, रुखमणी यादव, लीलाराम पटेल, सुरेश पोडियम और भवानी पोडियम की सराहनीय भूमिका रही।


सुकमा पुलिस की अपील: -

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का भी मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है, तो वे तुरंत इसकी सूचना नजदीकी थाने या सुकमा सायबर सेल को दें, ताकि तकनीकी मदद से समय पर मोबाइल को ट्रेस किया जा सके।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html