मरवाही में हाथियों का आतंक, फसल और मकानों को नुकसान...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मरवाही :- मरवाही वनमंडल क्षेत्र में 54 से 65 जंगली हाथियों के एक बड़े दल के लगातार विचरण करने से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। झुंड में छोटे हाथी भी शामिल हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है।
बीती रात हाथियों ने मटियाडांड, कोचनारपारा और बहरीझोरकी क्षेत्रों में कई एकड़ खेतों में खड़ी फसल को रौंद दिया और कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों की रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ती आवाजाही से किसान और ग्रामीण खासे चिंतित हैं।
वन विभाग के मुताबिक हाथियों का यह दल नाका, मटियाडांड, रूमगा और दानीकुंडी इलाकों में सक्रिय है। विभाग का मैदानी अमला और 'हाथी मित्र दल' लगातार निगरानी बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे हाथियों के नजदीक न जाएं, उनके पास जाकर फोटो या वीडियो न बनाएं तथा झुंड को घेरने या भगाने की कोशिश बिल्कुल न करें। खासकर, छोटे हाथियों के साथ मौजूद बड़े हाथी खतरा महसूस होने पर आक्रामक हो सकते हैं। #Marwahi #WildElephants #HumanElephantConflict #ForestDepartment #ElephantAlert #RuralNews #SafetyAlert #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments