बालोद जिला पंचायत की सामान्य सभा अब 5 नवंबर को...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बालोद :- जिले में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक को लेकर प्रशासन ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। पूर्व निर्धारित तारीख में बदलाव करते हुए अब यह बैठक 4 नवंबर के बजाय 5 नवंबर को सुबह 11 बजे जिला पंचायत सभागार में आयोजित की जाएगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बैठक की केवल तारीख में परिवर्तन किया गया है, जबकि एजेंडे और पूर्व निर्धारित विषयों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न विभागों और कार्यालयों के प्रमुखों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर उन्हें गति देना है। #BalodNews #DistrictPanchayat #GeneralMeeting #ChhattisgarhNews #RuralDevelopment #GovernmentSchemes #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments