किताबों की कमी और स्मार्ट क्लास बंद होने पर भड़के छात्र....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बलरामपुर:- जिले के जामवंतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में पाठ्य पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की कमी को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। हेल्थ केयर और कंस्ट्रक्शन विषय की किताबें उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा स्मार्ट क्लास बंद होने और परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर भी छात्रों में नाराजगी देखी गई। अपनी समस्याओं को लेकर विद्यार्थी करीब 20 किलोमीटर दूर जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचे और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखी।
छात्रों ने पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता, स्मार्ट क्लास शुरू कराने और परीक्षा शुल्क से जुड़ी समस्या का समाधान करने की मांग की। मामले में सहायक संचालक ने छात्रों की समस्याओं को सुनते हुए 3 दिन के भीतर समाधान का आश्वासन दिया है। वहीं छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह पूरा आंदोलन ABVP के नेतृत्व में किया गया। छात्रों की शिकायतों के बाद अब शिक्षा व्यवस्था और स्कूल में उपलब्ध कराई जा रही अध्ययन सुविधाओं को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments