google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डौंडी में बैरियर प्रभारी से मारपीट, ट्रक चालक गिरफ्तार....

39 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान वन विभाग के कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। कांकेर जिले के कच्चे वनोपज जांच नाका पर तैनात बैरियर प्रभारी के साथ आरोपी ने गाली-गलौज की और दस्तावेज मांगने पर हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


घटना रात करीब 1 बजे की है, जब खनिज और वन विभाग की संयुक्त टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक चालक अनियंत्रित गति से नाका तोड़कर भाग निकला। सतर्क कर्मचारियों ने तुरंत वाहन का पीछा किया और डौंडी नगर पंचायत के पास ट्रक को घेरकर रोक लिया।


जब बैरियर प्रभारी घनश्याम तारम ने वाहन के कागजात और पूछताछ की, तो चालक आगबबूला हो गया। आरोप है कि उसने प्रशासनिक अमले के साथ अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद पीड़ित अधिकारी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। मामले की आगे की कानूनी जांच जारी है।

#बालोद #छत्तीसगढ़ #वनविभाग #क्राइमNews #BalodNews #breakingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html