google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट...

Aug 8
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंद्रपुर में एक आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है, यहां एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिले है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, मृतिका प्रेमनगर की रहने वाली है, जो चंद्रपुर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। उसने देर रात रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


मृतिका ने अपने परिजनों के लिए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने कुछ बातों का जिक्र तो किया है, हालांकि स्पष्ट रूप से अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। नोट में उसने अपने प्रेम संबंधों के बारे में जिक्र किया है, हालांकि उसमें ऐसा कोई कारण नहीं मिला है कि किसकी वजह से उसने यह कदम उठाया हो।


मामले के प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की संभावना पर अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html