गरबा पंडालों में महिला सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सादे लिबास में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर में नवरात्रि उत्सव के दौरान महिलाओं और युवतियों की हिफाजत के लिए पुलिस ने अनोखी रणनीति बनाई है। शहर के तमाम गरबा और डांडिया आयोजनों में अब महिला पुलिसकर्मी पारंपरिक वेशभूषा और सादे कपड़ों में नजर आएंगी। 'पिंक पेट्रोल यूनिट' के नाम से यह विशेष दस्ता सीक्रेट ऑपरेशन चलाकर हुड़दंगियों और मनचलों पर पैनी नजर रखेगा। इस नई व्यवस्था का मकसद आयोजनों में आने वाली बालिकाओं और महिलाओं को पूरी तरह सुरक्षित माहौल देना है, ताकि वे बिना किसी डर के पर्व का आनंद उठा सकें।
भीड़भाड़ का फायदा उठाकर फब्तियां कसने, छेड़छाड़ करने या छुपकर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। पंडालों के अंदर घूमने के अलावा यह यूनिट मुख्य द्वारों और आसपास के रास्तों पर भी मुस्तैद रहेगी। सुरक्षा घेरे को मजबूत करने के लिए इलाके में लगातार पुलिस वाहन गश्त करेंगे।
किसी भी आपात स्थिति या मनचलों की हरकत की सूचना देने के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सहायता के लिए 9479210932 पर 'पिंक पेट्रोल' टीम से संपर्क किया जा सकता है या आपातकालीन स्थिति में 112 नंबर पर कॉल किया जा सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की तुरंत जानकारी दें और बिना डरे खुलकर उत्सव मनाएं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments