श्रम परिवारों की बेटियों को नई उड़ान दे रही 'मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना'...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के मेहनतकश और श्रमिक परिवारों के उत्थान के लिए लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को नया संबल प्रदान कर रही है। आर्थिक तंगी के कारण जिन परिवारों के लिए उच्च शिक्षा का खर्च उठाना मुश्किल होता था, उन्हें इस योजना से बड़ी संबलता मिल रही है। योजना के तहत पात्र श्रमिक परिवारों की बेटियों को उच्च शिक्षा और उनकी अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सीधे उनके बैंक खातों में 20-20 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है।
सिम्मी के सपनों को मिला हौसला -
रायपुर जिले के रायपुरा की रहने वाली सिम्मी निषाद के जीवन में यह योजना एक नई उम्मीद बनकर आई है। डॉक्टर राधाबाई गवर्नमेंट नवीन कन्या महाविद्यालय, रायपुर में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सिम्मी अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ना चाहती हैं। उनके माता-पिता सीमित आय में अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी माता घर से सिलाई का कार्य कर परिवार का हाथ बंटाती हैं और पिता एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। सीमित आमदनी के कारण बेटी की कॉलेज की फीस और पढ़ाई का खर्च संभालना कठिन था, लेकिन इस योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके रास्ते आसान कर दिए हैं।
सिम्मी की माता ने बताया कि उन्हें श्रम विभाग के माध्यम से इस कल्याणकारी योजना की जानकारी मिली और आवेदन के उपरांत उनकी बेटी के खाते में 20 हजार रुपए की राशि आ गई। उन्होंने इस मदद के लिए राज्य सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। वहीं, छात्रा सिम्मी ने भी प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह आर्थिक सहयोग उनकी कॉलेज की पढ़ाई को सुगम बनाएगा और वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार कासहारा बनना चाहती हैं।
योजना की मुख्य पात्रता और विशेषताएं:-
किसे मिलता है लाभ: छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत पात्र श्रमिक परिवार की प्रथम दो बेटियों को इस योजना का लाभ दिया जाता है।
आयु एवं योग्यता: बेटी की आयु 18 से 21 वर्ष के बीच, अविवाहित होना तथा न्यूनतम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आवेदन प्रक्रिया: पात्र हितग्राही श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cglabour.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments