google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी.....

43 minutes ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर/नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर में आयोजित चतुर्थ वार्षिक 'BMC छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026' में शिरकत की। 




















इस दौरान उन्होंने देश की युवा आबादी को स्वस्थ बनाए रखने, कैंसर केयर को और अधिक मजबूत करने तथा भविष्य की स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

बाल्को मेडिकल सेंटर, eCancer और टाटा मेमोरियल सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कॉन्क्लेव की थीम "Restoring Balance to Cancer Care" (कैंसर केयर में संतुलन की बहाली) रखी गई थी।


विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है हमारी युवा शक्ति:-

कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। देश की औसत आयु करीब 29 वर्ष है, जबकि छत्तीसगढ़ की औसत आयु मात्र 24 वर्ष है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक 'विकसित भारत' के सपने को पूरा करने के लिए इस युवा शक्ति का स्वस्थ और ऊर्जावान रहना बेहद जरूरी है।


भविष्य की चुनौतियों पर फोकस:-

चौधरी ने कहा कि आने वाले दो दशकों में देश की औसत आयु बढ़ेगी। ऐसे में हमारे सामने यह सबसे बड़ी चुनौती होगी कि आर्थिक रूप से समृद्ध होने के साथ-साथ हमारी आबादी भी पूरी तरह से स्वस्थ रहे। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए समय पर जांच, जन-जागरूकता, आधुनिक उपचार और अनुसंधान (Research) को बढ़ावा देना ही सबसे कारगर उपाय है।

प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा का अभूतपूर्व विस्तार:-

वित्त मंत्री ने राज्य में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य निर्माण के समय छत्तीसगढ़ में केवल एक मेडिकल कॉलेज हुआ करता था, लेकिन आज प्रदेश ने चिकित्सा शिक्षा में जबरदस्त छलांग लगाई है। आने वाले दो वर्षों में राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 20 से अधिक हो जाएगी।


अंत में, वित्त मंत्री ने बाल्को मेडिकल सेंटर और सर्जिकल रिसर्च फाउंडेशन का आभार जताते हुए नवा रायपुर पहुंचे देशभर के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञों और चिकित्सकों का स्वागत किया और नवा रायपुर को स्वास्थ्य, शिक्षा और शोध के एक मजबूत केंद्र के रूप में रेखांकित किया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html