शेयर बाजार हल्की बढ़त पर खुले.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों की वजह से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 56.3 अंक बढ़कर 65,453.92 पर पहुंच गया।
निफ्टी 14.2 अंक चढ़कर 19,556.85 पर रहा। दोनों सूचकांकों को बाद में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा और वे मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 232 अंक कमजोर हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 231.62 अंक की गिरावट के साथ 65,397.62 अंक पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में भी 84.35 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी। निफ्टी दिन के आखिरी में 19,540.35 अंक पर बंद हुआ था।
वहीं एशियाई बाजारों में तेज बिकवाली का माहौल देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई 0.5 फीसदी गिर गया। साउथ कोरिया का कोस्पी फ्लैटलाइन के आसपास कारोबार कर रहा था। हांगकांग के बाज़ार सोमवार को छुट्टी के कारण बंद हैं। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली थी, क्योंकि 10 वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड 2007 के बाद पहली बार 5 प्रतिशत से ऊपर हो गई। डाओ 285 अंक फिसलकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments