google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल: पाटन सीट को लेकर भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें, रद्द हो सकती है विधायकी?

1 day ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए दावा किया है कि आने वाले दिनों में पूर्व सीएम की विधायकी भी रद्द हो सकती है।


हाईकोर्ट में खारिज हुई याचिका -

मामला साल 2023 के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। मतदान से ठीक पहले लागू 48 घंटे की प्रचार-निषेध अवधि के दौरान रैली निकालने के आरोपों को लेकर भाजपा नेता विजय बघेल की चुनाव याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी चुनाव याचिका में अतिरिक्त और नए बिंदु जोड़ने के लिए एक अर्जी लगाई थी, जिसे जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की अदालत ने खारिज कर दिया। इस झटके के बाद से ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।


भाजपा का तीखा हमला -

अदालत के इस फैसले के बाद बीजेपी ने सोशल मीडिया पर आक्रामक पोस्ट शेयर करते हुए पूर्व सीएम पर निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और चुनावी नियमों के उल्लंघन के आरोपों का पूरा जवाब अदालत में देना ही होगा। बीजेपी के इस बड़े दावे के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं कि कानूनी शिकंजा कसने के बाद आगे के फैसलों से पूर्व मुख्यमंत्री की विधायकी पर भी तलवार लटक सकती है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html