झलप में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- पटेवा थाना:- अंतर्गत झलप में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रार्थी देवेंद्र कुमार रौतिया ने बताया कि 26 अक्टूबर 2026 को सुबह समाज के गोपाल रौतिया ने उन्हें फोन कर इस घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि झलप में स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को सुबह लगभग 5:30 बजे से 9:30 बजे के बीच किसी अज्ञात उपद्रवी या असामाजिक तत्व द्वारा खंडित कर दिया गया है। प्रतिमा खंडित होने की खबर फैलते ही क्षेत्र के सर्व सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। बाबा साहेब की प्रतिमा को पहुंचे नुकसान से लोगों की भावनाएं आहत हुईं और भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। इसके बाद देवेंद्र कुमार रौतिया सर्व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुँचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध बीएनएस की धारा 298 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments