google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में आध्यात्म की गंगा: 27 से 29 अक्टूबर तक तीन दिवसीय गीता ज्ञान कथा...

32 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजधानी रायपुर में कार्तिक माह के पावन अवसर पर अध्यात्म और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जीवन में ज्ञान, कर्म और भक्ति के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय गीता ज्ञान अमृत वर्षा कथा का आयोजन 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के समापन के अगले दिन, 30 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे भव्य हवन संपन्न होगा।


अश्विनी नगर में गूंजेंगे श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश -

यह पावन आयोजन रायपुर के अश्विनी नगर स्थित सोनकर मैरिज पैलेस में आयोजित किया जा रहा है। प्रयागराज से पधार रहे प्रख्यात संत कर्षण शरण (गुरुजी) अपने ओजस्वी वचनों से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भगवद्गीता के शाश्वत ज्ञान से अवगत कराएंगे। कथा के दौरान भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए कर्म और धर्म के उपदेशों को सरल रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि आमजन इन्हें अपने दैनिक जीवन में उतार सकें।


आयोजकों के अनुसार, यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि सनातन संस्कृति और जीवन मूल्यों से जुड़ने का सशक्त माध्यम है। मां कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट और नमिता पात्रा ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन कथा का लाभ लेने की अपील की है।


साधना और सेवा की मिसाल हैं कर्षण शरण -

युगदृष्टा और आध्यात्मिक साधक कर्षण शरण (गुरुजी) का जीवन साधना और जनसेवा का प्रतीक है। बिहार के सासाराम में जन्मे और प्रयागराज में शिक्षा प्राप्त करने वाले गुरुजी ने कठिन परिस्थितियों और साधना के बल पर आध्यात्मिक शिखर को छुआ है।


गुरुजी के मार्गदर्शन में मां कामाख्या जन कल्याण सेवा संस्थान और मां कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों—उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली—में निरंतर जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा निम्नलिखित कार्य प्रमुखता से संचालित होते हैं:


  • गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था

  • कन्या विवाह में सहायता और जरूरतमंदों को भोजन-वस्त्र वितरण

  • निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

  • पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान



  • आयोजन: गीता ज्ञान अमृत वर्षा कथा

  • तिथि: 27 से 29 अक्टूबर 2026 (हवन: 30 अक्टूबर, प्रातः 7 बजे)

  • स्थान: सोनकर मैरिज पैलेस, अश्विनी नगर, रायपुर

  • वक्ता: संत कर्षण शरण

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html