महासमुंद में प्रांत स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन संपन्न, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया शिक्षिकाओं का सम्मान.....
महासमुंद में प्रांत स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शिक्षकों को किया सम्मानित,कहा-शिक्षक ही गढ़ते हैं देश का भविष्य...
शिक्षिकाओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर मांगी प्रदेश की खुशहाली...

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का भव्य आयोजन: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले-सशक्त राष्ट्र के निर्माण में शिक्षिकाओं की भूमिका अतुलनीय...
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ,उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला शिक्षकों को किया गया अलंकृत...
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह क़लम से :-
महासमुंद। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के तत्वावधान में जिला मुख्यालय में प्रांत स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बसना विधानसभा के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला शिक्षिकाओं को अलंकृत कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। उन्होंने प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात आयोजकों द्वारा विधायक का पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक देश का असली निर्माता और भाग्यविधाता होता है। एक सशक्त, शिक्षित और संस्कारवान समाज की नींव शिक्षकों के समर्पण से ही संभव है। महिला शिक्षिकाओं की भूमिका को अतुलनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी दोहरी जिम्मेदारियां निभाते हुए समाज में एक मिसाल कायम कर रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बदलते दौर में शिक्षा के साथ नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों को केवल किताबी ज्ञान न दें, बल्कि उनमें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और नैतिक गुणों का बीजारोपण भी करें ताकि वे भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
इस अवसर पर बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक, जिला पंचायत सभापति लोकनाथ बारी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री बसंत जैन, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) डी.एल. देवांगन, बीईओ भोपाल बंजारा सहित छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के विभिन्न पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)









Comments