google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नकटी प्रभावितो के साथ पदयात्रा कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज राजभवन जायेंगे...

Jul 14
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर नकटी ग्राम में गरीबो की मकान तोड़ने के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रभावित ग्रामीणों के साथ नकटी से राजभवन तक पदयात्रा कर राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौपेंगे। राज्यपाल से समय लेने हेतु प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने पत्र लिखा था, पुनः राजभवन के प्रभारी महामंत्री ने 15 जुलाई को समय लेने हेतु रिमाईंडर पत्र भेजा है।

नकटी ग्राम से निकलने वाली पदयात्रा की तैयारी हेतु आज राजीव भवन में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कांग्रेस की समिति के सदस्यों और कांग्रेस नेताओं की आवश्यक बैठक ली एवं दिशा निर्देश दिया।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, महामंत्री दीपक मिश्रा, शहर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर एजाज ढेबर, पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा, संयुक्त महामंत्री अशोक राज आहुजा, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष उधो राम वर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, शिव सिंह ठाकुर, बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन, असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक, धरसीवा ब्लाक अध्यक्ष आशिष वर्मा शामिल हुये।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html