google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी 0.6% पर पहुंची, यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट...

1 hour ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली: स्पाइसजेट की आर्थिक मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। डीजीसीए के सितंबर के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू विमानन बाजार में एयरलाइन की हिस्सेदारी घटकर महज 0.6 प्रतिशत रह गई है। यह हिस्सेदारी क्षेत्रीय एयरलाइन स्टार एयर की 0.7 प्रतिशत हिस्सेदारी से भी कम है। सितंबर में स्पाइसजेट ने करीब 7.3 लाख यात्रियों को सफर कराया, जबकि जनवरी में यह आंकड़ा 59.2 लाख था। यानी कुछ ही महीनों में यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है।


आंकड़ों के अनुसार, जनवरी और फरवरी में स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी 3.9 प्रतिशत थी, जो अगस्त में घटकर 1.2 प्रतिशत और सितंबर में 0.6 प्रतिशत रह गई। एयरलाइन लगातार वित्तीय संकट और परिचालन संबंधी समस्याओं से जूझ रही है। इसके चलते कई विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं और उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


सितंबर में देश की घरेलू एयरलाइनों ने कुल 1.18 करोड़ यात्रियों को यात्रा कराई, जो पिछले साल की तुलना में 6.49 प्रतिशत कम है। वहीं, जनवरी से सितंबर के बीच घरेलू यात्री यातायात 0.82 प्रतिशत घटकर 12.23 करोड़ रह गया।


जुलाई में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने स्पाइसजेट पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। कंपनी पर बुकिंग प्लेटफॉर्म पर भ्रामक डिजाइन यानी ‘डार्क पैटर्न’ के इस्तेमाल का आरोप लगा था। हालांकि, स्पाइसजेट की मौजूदा स्थिति और बाजार हिस्सेदारी में गिरावट के पीछे वित्तीय दबाव और परिचालन चुनौतियां प्रमुख कारण मानी जा रही हैं। #SpiceJet #DGCA #AviationNews #FlightUpdates #DomesticFlights #AirlineCrisis #IndiaNews #BreakingADNNews


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html