माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम, 60 हजार कर्मचारियों को ऑफर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
वाशिंगटन: माइक्रोसॉफ्ट ने भारत, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में अपने कुछ कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना के दायरे में करीब 60 हजार कर्मचारी आ सकते हैं। कंपनी के चीफ पीपल ऑफिसर एमी कोलमैन के अनुसार, यह ऑफर लेवल 70 या उससे नीचे के पात्र कर्मचारियों के लिए है। इसके तहत कर्मचारियों को आर्थिक सहायता और करियर प्लानिंग से जुड़ी सुविधाएं देकर कंपनी छोड़ने का विकल्प दिया जाएगा।
हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने पात्र कर्मचारियों की कुल संख्या स्पष्ट नहीं की है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह संख्या कंपनी के कुल 2.23 लाख कर्मचारियों की करीब 27 प्रतिशत हो सकती है। यह ऑफर सभी विभागों के लिए लागू नहीं है। कोपायलट, कोर एआई, विंडोज एंड डिवाइसेज, एक्सबॉक्स, वित्त और मानव संसाधन जैसी टीमें इसमें शामिल हैं, जबकि मार्केटिंग, कमर्शियल बिजनेस, क्वांटम और सिक्योरिटी विभागों को इससे बाहर रखा गया है।
कर्मचारियों को दिसंबर में इस प्रस्ताव पर फैसला लेना होगा। योजना स्वीकार करने वाले कर्मचारी 31 दिसंबर को कंपनी छोड़ेंगे। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, यह पहल एआई विकास और डेटा सेंटर पर बढ़ते खर्च के बीच लागत संतुलित करने के उद्देश्य से लाई गई है। इससे पहले कंपनी करीब 4,800 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा कर चुकी है। वहीं, वीजा पर काम कर रहे कर्मचारियों पर इस योजना का क्या प्रभाव पड़ेगा, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। #Microsoft #VoluntaryExit #TechLayoffs #AIInvestments #EmployeeNews #TechIndustry #MicrosoftIndia #CorporateNews #breakingADNnews #GlobalNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments