एशियन पैरा गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता पैरा-एथलीट नीरज यादव ने फ्लैट पर किया आत्महत्या....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
नई दिल्ली:- एशियन पैरा गेम्स में तीन बार जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) चैंपियन रहे नीरज यादव ने अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली है। नीरज को अपने फ्लैट पर मृत पाया गया और खुलासा हुआ है कि जहर खाने से उनकी मौत हुई है, राष्ट्रीय पैरा-एथलेटिक्स मुख्य कोच सत्यनारायण ने मीडिया को इस घटना की पुष्टि की है। कोच ने बताया कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है, हालांकि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
संघर्षों से भरा रहा जीवन और शानदार खेल सफर
उत्तर प्रदेश के रहने वाले नीरज भारत के बेहतरीन पैरा-एथलीटों में से एक थे। जन्म से ही उनके जीवन में संघर्ष रहा; 7 साल की उम्र में उन्हें पोलियो हो गया था, जिसके बाद व्हीलचेयर उनकी स्थायी साथी बन गई। उन्होंने लगभग सात साल तक व्हीलचेयर टेनिस खेलने के बाद 2015 में एथलेटिक्स में अपना करियर शुरू किया। उनके करियर का बड़ा मोड़ 2015 की 'दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स मीट' के दौरान आया, जहां उन्होंने शॉट पुट, जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो इवेंट्स में स्वर्ण पदक जीते थे।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का बढ़ाया मान
नीरज ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन किया:
2016: 'फज्जा ग्रां प्री' (Fazza Grand Prix) में पुरुषों के शॉट पुट और डिस्कस थ्रो (F55 क्लास) इवेंट में रजत पदक जीता।
2018: इंडोनेशिया में हुए एशियन पैरा गेम्स में 29.84 मीटर के एशियन रिकॉर्ड के साथ जैवलिन थ्रो (F55 क्लास) में स्वर्ण पदक जीतकर असली पहचान बनाई।
2022: मोरक्को में आयोजित 'माराकेश पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री' में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
2023: अक्टूबर 2023 में चीन के हांगझोऊ में हुए 2022 एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने डिस्कस थ्रो (F54/55/56 क्लास) और जैवलिन थ्रो (पुरुष F55 कैटेगरी) दोनों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments