जगदलपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन पुरी के लिए हुई रवाना...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जगदलपुर :- जय जगन्नाथ के जयघोष के बीच यात्रियों ने खुशी के साथ सफर शुरू किया। जगदलपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन पुरी के लिए रवाना हुई | सीधी रेल सेवा मिलने से श्रद्धालुओं का लंबा और कठिन सफर काफी आसान हो गया है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे और आरपीएफ ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की। प्लेटफॉर्म पर लगातार सुरक्षा संबंधी घोषणाएं भी की गईं।
RPF ने यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी। अनजान लोगों से खाने-पीने की वस्तु नहीं लेने की अपील भी की गई। किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को देने को कहा गया।
उधर पुरी स्टेशन पर भी श्रद्धालुओं के स्वागत की विशेष तैयारियां की गई हैं। पेयजल और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह विशेष ट्रेन बस्तर और भगवान जगन्नाथ की आस्था के बीच नई कड़ी बन गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments