सपा ने 12 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 12 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। जबकि दो सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं। हम बता दें कि सपा ने इसके पहले पहली लिस्ट में 9, दूसरी लिस्ट में 22 और तीसरी लिस्ट में 2 नामों का ऐलान किया था। सपा प्रदेश की 230 सीटों में से अब तक 43 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
सपा ने अपनी चौथी लिस्ट में जिन 12 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, उनमें पन्ना से महेंद्र वर्मा, रीवा जिले की मनगवां से प्रीति वर्मा, ग्वालियर पूर्व से विनोद गुर्जर, मेहगांव से देवेंद्र सिंह गुर्जर, गोविंदपुरा से विवेक परिहार, बंडा से सुनील जैन, गोहद से डॉ. एमएल माहौर, खरगापुर से श्याम रतन उर्फ भक्ति तिवारी, महाराजपुर से अजय तिवारी के स्थान पर पुष्पेंद्र यादव, छतरपुर से बेनी प्रसाद चंसौरिया, जौरा से मनीराम धाकड़ और देवतालाब से सीमा सिंह को टिकट दिया गया है।
दो सीटों पर उम्मीदवार बदले गए
सपा ने मुरैना की जौरा विधानसभा से रीना कुशवाहा के स्थान पर मनीराम धाकड़ और रीवा की देव तालाब विधानसभा से राम यज्ञ सौंधिया के स्थान पर सीमा सिंह को टिकट दिया है। अब चौथी लिस्ट में कुल 12 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है. यानी कि पार्टी ने अब तक कुल 43 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments