google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सौर्य ऊर्जा हमारे जीवन के लिए आवश्यक- मोहन वर्ल्यानी...

Feb 12, 2024
2 min read







































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- 

प्रकृति की ओर सोसायटी के द्वारा वृंदावन सभागृह सिविल लाइन रायपुर में अपने सदस्यों के लिए ऊर्जा संरक्षण पर कार्यशाला एवं गांधी उद्यान में आयोजित की गई फल, फूल, सब्जी प्रदर्शनी की समीक्षा सभा रखी गई सदस्यों ने प्रदर्शनी को और कैसे निखारा जाए और संस्था के कार्यों को और बेहतर करने हेतु अपने-अपने सुझाव दिए ।अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने इस वर्ष आयोजित प्रदर्शनी को सफलता के शिखर पर पहुंचने में अहम भूमिका निभाने के लिए समस्त सदस्यों का आभार प्रकट किया।

सौर्य ऊर्जा पर निर्मित व्रत चित्र फिल्म का प्रदर्शन कर सौर विद्युत उत्पादन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराया गया। लोगों में सौर्य ऊर्जा का उपयोग करने के लिए सरकार सब्सिडी भी मुहैया करा रही है, यह पर्यावरण अनुकूल है। पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए हमें अपनी लाइफ स्टाइल मैं परिवर्तन करने के लिए ववृत्त चित्र के जरिए बतलाया गया, पैदल एवं साइकिल का उपयोग से स्वच्छ वातावरण निर्मित होता है । इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी के द्वारा पर्यावरण को होने वाली क्षत्रिय छतियो में पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों के स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग के लिए प्रेरित करते हुए बताया स्वयं पिछले तीन वर्षों से ई कार का उपयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर मनीषा त्रिवेदी ने सदस्यों को घर में 20 सालों से सोलर कुकर का उपयोग कर रही हैं | कुकर का उपयोग कर विभिन्न भोज्य पदार्थों को बनाने में हम जीवाश्म ऊर्जा को बचा सकते हैं। कार्यक्रम में सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई की अधिक से अधिक सौर ऊर्जा का उपयोग कर ऊर्जा संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएंगै।

कार्यक्रम में सचिव निर्भय धाडीवाल ने भी कहा ऊर्जा संरक्षण पर संस्था के सदस्यों और उनके परिवारों में जागरूकता लाने के लिए नियमित प्रयास करेगी।

प्रकृति की ओर सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी सचिव निर्भय धाडीवाल डॉ. विजय जैन, डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, आशा भावनानी, सुरेश बानी, मुकेश अग्रवाल, रमेश बटवाल, सुनीता चसोरिया, आर के जैन, शिल्पी नागपुरे, मनीषा त्रिवेदी, उषा मलंग, लक्ष्य टारगेट ,राम खटवानी विशेष रूप से उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html