google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छात्रावास में लगेगा स्मार्ट क्लास, प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें और कंप्यूटर भी मिलेंगे....

Aug 10
3 min read
  • छात्रावासी बच्चों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा |

  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा- लक्ष्य बनाकर पूरी लगन से मेहनत करें, परिणाम की चिंता में प्रयासों में कमी न होने दें |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज शाम कवर्धा के पोस्ट मैट्रिक अनु. जनजाति बालक छात्रावास पहुंचे। उन्होंने छात्रावासी बच्चों से मुलाकात की और साथ बैठकर उनके पढ़ाई लिखाई, आगे की करियर प्लानिंग पर विस्तार से बात की। उन्होंने यहां निवासरत प्रत्येक बच्चे से व्यक्तिगत रूप से बात करते हुए उनके बारे में जानकारी ली।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने छात्रों से कहा कि पोस्ट मैट्रिक के छात्र स्कूली पढ़ाई पूर्ण कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हुए कैरियर निर्माण की ओर आगे बढ़ रहे होते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए उन्होंने छात्रावास में स्मार्ट क्लासरूम लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस के अनुसार कंटेंट स्मार्ट क्लासरूम में फीड किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने बच्चों की मांग पर छात्रावास की लाइब्रेरी में इंटरनेट युक्त कंप्यूटर भी प्रदान करने के निर्देश दिए।


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छात्रों से कहा कि जीवन में लक्ष्य बनाकर उसे पाने के लिए पूरी लगन से मेहनत करें। परिणाम क्या आएगा इसकी चिंता में समय व्यर्थ न गंवाएं और अपने प्रयासों में कमी न रखें। यदि पूरे समर्पण के साथ प्रयास किए जायें तो सफलता जरूरी मिलती है। यदि कभी असफलता मिले तो याद रखें कि किसी भी ध्येय को पाने के लिए किया गया प्रयास जीवन में कहीं न कहीं काम जरूर आता है। उन्होंने छात्रों से कहा कि आज का समय तकनीक का है। तकनीक आधारित तैयारी समय बचाने के साथ तैयारी को भी पुख्ता करती है। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने की शुभकामनाएं देते हुए उपहार में पेन दिए और बारिश के मौसम को देखते हुए छाता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने इस दौरान छात्रावास का निरीक्षण कर छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद बिहारी धुर्वे, मनीराम साहू, चंदन पटेल, ईश्वरी धुर्वे, मनीराम छेदावी, सहायक आयुक्त लक्ष्मी पटेल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


छात्र ने बताया आँख में है समस्या, उप मुख्यमंत्री ने कहा रायपुर में करवाएंगे इलाज

इस दौरान एक बच्चे ने अपनी आँख में समस्या के बारे में बताया। तो उप मुख्यमंत्री शर्मा ने संवेदनशील पहल करते हुए कहा कि रायपुर में आँख के अच्छे अस्पताल में उपचार कराया जाएगा। इसमें आवश्यक समन्वय के लिए उन्होंने सहायक आयुक्त को निर्देशित किया।

छात्रावास में लगेगा स्मार्ट क्लास

उप मुख्यमंत्री ने जब बच्चों से बात की और उनकी करियर प्लानिंग के बारे में जाना तो उन्होंने तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए छात्रावास में विशेष स्मार्ट क्लास लगवाने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस स्मार्ट क्लास में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अनुसार कंटेंट फीड किया जाए। इसके साथ ही इसमें ऑनलाइन क्लासेज कनेक्ट करने की भी सुविधा हो।

प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें और मासिक पत्रिकाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने छात्रों से परिचय के दौरान उनके करियर को लेकर भविष्य की तैयारी को लेकर जब चर्चा कर रहे थे तो छात्रों ने बताया कि यह 11-12 वीं के छात्रों के साथ स्नातक के छात्र भी रहते हैं, तथा वे अलग अलग परीक्षाओं जैसे नीट, जेईई, लॉ, एसएससी, व्यापम, पीएससी, जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी किताबें और मासिक पत्रिकाओं के नाम छात्रों से पूछे और अधिकारियों से कहा कि लाइब्रेरी में ये सारे स्टडी मटेरियल उपलब्ध करवाए जाएं।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html