झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम : किशोर महानंद....
सरकार की जनहितकारी योजनाओं को धरातल स्तर तक पहुंचना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी - संजू नारायण
भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ रायपुर ग्रामीण जिला की कामकाजी बैठक संपन्न

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -
भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ रायपुर ग्रामीण जिला की कामकाजी बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, श्रम कल्याण मंडल उपाध्यक्ष किशोर महानंद, चर्म शिल्पकला बोर्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक विकास अग्रवाल, जिला प्रभारी शिवकुमार सोनपिपरे एवं झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल बाघ उपस्थित रहे। बैठक का संचालन झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ रायपुर जिला अध्यक्ष दयालु राम गाड़ा तथा आभार प्रदर्शन माया राम साहू ने किया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में कोई भी पद बड़ा या छोटा नहीं होता। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्व का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी के जनाधार को मजबूत बनाने का कार्य करना चाहिए।

श्रम कल्याण मंडल उपाध्यक्ष किशोर महानंद ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ही सही मायनों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया।
प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को धरातल स्तर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
बैठक को ध्रुव कुमार मिर्धा, विकास अग्रवाल एवं शिवकुमार सोनपिपरे ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने,सरकार की उपलब्धियों को जन - जन तक पहुंचने पर जोर दिया।
बैठक में वेदव्यास,शिवकुमार वर्मा,भारत बाघ,नकुल राम साहू,जय सिंह यादव,शेषनारायण चक्रधारी,घनश्याम साहू,कार्तिक राजवंशी,गंगूराम साहू,अमित निषाद,भोजराम साहू,उदय राम साहू,जगदीश साहू,संतोष कुमार लोधी सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments