मानसून धीमा तो किसानों और जलस्तर पर असर — अलर्ट के साथ भविष्यवाणी.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला थम गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम लगभग शुष्क बना रहा और कई जिलों में उमस व गर्मी का असर महसूस किया गया। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला थम गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम लगभग शुष्क बना रहा और कई जिलों में उमस व गर्मी का असर महसूस किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक सामान्य से करीब 26 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।
राजधानी रायपुर में सोमवार को दिनभर बारिश नहीं हुई, जिसके कारण तापमान बढ़कर 35.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बिलासपुर में भी अधिकतम तापमान इतना ही दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने राहत के संकेत दिए हैं। विभाग का अनुमान है कि 15 और 16 जुलाई से मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को राजधानी रायपुर में आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना भी बनी हुई है, हालांकि व्यापक वर्षा के लिए अगले दो दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments