बसना CHC में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह क़लम से :-
बसना विधानसभा क्षेत्र में मरीजों को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने अहम कदम उठाया है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बसना की व्यवस्थाओं की देखरेख और समन्वय के लिए शुकदेव दास वैष्णव को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
विधायक कार्यालय की ओर से 21 सितंबर को जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, वार्ड नंबर 01 (इंदिरा कॉलोनी) निवासी शुकदेव दास वैष्णव (आत्मज स्व. लक्ष्मीदास वैष्णव) अब बसना अस्पताल में विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी संभालेंगे। विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) को इस संबंध में पत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दे दिए हैं।
मरीजों की सुविधाओं की करेंगे मॉनिटरिंग -
नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि का मुख्य कार्य अस्पताल की दैनिक व्यवस्थाओं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग करना होगा। वे स्वास्थ्य विभाग और विधायक कार्यालय के बीच एक सेतु का काम करेंगे, जिससे स्थानीय मरीजों की समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण हो सकेगा।
इस नई नियुक्ति से क्षेत्र के नागरिकों में उम्मीद जगी है कि अस्पताल के प्रशासनिक कामकाज में और अधिक पारदर्शिता आएगी तथा आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।
#Basna #BasnaNews #DrSampatAgrawal #CHCBasna #HealthNews #ChhattisgarhNews #CGNews #Mahasamund #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments