google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जमानत के बाद फरार हुआ शोएब ढेबर, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹5,000 का इनाम....

12 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर: पुलिस ने आदेश जारी कर कहा है कि शोएब ढेबर की गिरफ्तारी कराने या उसकी गिरफ्तारी में मददगार साबित होने वाली विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा है।


विदेशी नंबर से आया था धमकी भरा संदेश

मामला 14 सितंबर से जुड़ा है। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को WhatsApp के जरिए विदेशी नंबर से धमकी दी गई थी। आरोप है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल करते हुए उनसे 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। मामले की जांच आगे बढ़ने पर पुलिस के सामने शोएब ढेबर की भूमिका सामने आई। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।


जमानत के बाद फिर गिरफ्तारी की तैयारी

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के बाद उसे जमानत मिल गई थी और वह जेल से बाहर आ गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट से दोबारा उसकी गिरफ्तारी की अनुमति ली। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन तब तक शोएब फरार हो चुका था। पुलिस का कहना है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है।


पुलिसकर्मी पर भी गिरी गाज, गोपनीय जानकारी लीक होने की जांच

आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस विभाग के स्तर पर भी कार्रवाई की खबर सामने आई है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में तैनात आरक्षक शिवम द्विवेदी को लाइन अटैच किया गया है।उस पर पुलिस की दबिश से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक होने के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप है। विभाग इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा है कि पुलिस की कार्रवाई से संबंधित जानकारी बाहर कैसे पहुंची।


दूसरे राज्य में छिपे होने की आशंका

शोएब ढेबर के दूसरे राज्य में चले जाने की आशंका को देखते हुए रायपुर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। संभावित स्थानों पर दबिश देने के साथ दूसरे राज्यों में भी उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का फोकस आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के साथ उसके फरार होने में मदद करने वाले लोगों की भूमिका का पता लगाने पर भी है।


25 करोड़ की रंगदारी केस में आगे क्या होगा

कोर्ट से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बाद पुलिस शोएब ढेबर की तलाश में जुटी हुई है। अब 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा के बाद पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी के ठिकाने से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल पुलिस की टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर काम कर रही हैं और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html