google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रसिद्ध रागी भाई बबीहा ने पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के कार्यालय पहुंचकर दवाई के लंगर की सराहना की.....

9 minutes ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर। सिक्ख जगत के प्रसिद्ध रागी भाई बबीहा ने पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के कार्यालय पहुंचकर दवाई के लंगर की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने दवाई के लंगर के माध्यम से जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क दवाइयों एवं सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए इस पुनीत पहल के लिए कुलदीप जुनेजा को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाई बबीहा ने कहा कि जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने दवाई के लंगर की निरंतर सफलता एवं विस्तार के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस दौरान परविंदर भाटिया, गुरचरण होरा सहित सिक्ख समाज के अनेक प्रतिष्ठित पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे। सभी ने दवाई के लंगर की सेवा भावना की सराहना करते हुए इस जनसेवा कार्य को आगे भी निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने भाई बबीहा एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना उनका निरंतर प्रयास है और दवाई का लंगर इसी सेवा भावना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html