google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ में राइफल एसोसिएशन 25वी″ राज्य शूटिंग प्रतियोगिता मे शिफा ख्वाजा ने अपने नाम किये दो गोल्ड व एक सिल्वर मैडल...

Jul 22
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ :- छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय गन शूटिंग प्रतियोगिता ( 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग चैंपियनशिप ) का आयोजन रायपुर के चौथी वाहिनी माना कैंप स्थित शूटिंग रेंज में 11 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक किया गया था, जिसमें प्रदेशभर के निशानेबाजों ने हिस्सा लेकर अपनी किस्मत आजमाई | छत्तीसगढ़ रायफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के सैकड़ों निशानेबाजों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन कर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अपना स्थान पक्का किया |

शिफा ख्वाजा ने इस 25 वीं 50 मीटर प्रोन इवेंट राज्य निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा में दो गोल्ड व एक सिल्वर पदक जीत कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया | शिफा ख्वाजा रायपुर सड्डू की निवासी हैं, इनके पिता अफरोज ख्वाजा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में है वहीं, शिफा ख्वाजा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मैडम शक्ति चन्द्र और सर निशांत झा व माता पिता को दिया है | और इसी प्रकार उनके बड़े भाई अयान ख्वाजा ने ऑल इंडिया लेवल मे गोल्ड (स्वर्ण), सिल्वर (रजत) और ब्रांज (कांस्य) पदक जीत कर छत्तीसगढ़ का नाम सम्पूर्ण भारत में रोशन कर चुके हैं |


इस प्रतियोगिता में कई निशानेबाजों ने ऐतिहासिक और उत्कृष्ट प्रदर्शन किए :-


  1. वैभव मिश्रा :- रायपुर ग्रामीण के रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा ने छत्तीसगढ़ पुलिस के इतिहास में पहली बार तीन अलग-अलग स्पर्धाओं (10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल, और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल) में क्वालिफाई कर इतिहास रच दिया।


  2. सौरभ प्रताप सिंह :- बिलासपुर के निशानेबाज सौरभ ने 50 मीटर प्रोन मैन (इंडिविजुअल) और 50 मीटर टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते।


  3. सानवी श्रीवास :- इस युवा खिलाड़ी ने दो स्वर्ण और तीन रजत सहित कुल पांच पदक हासिल किए। 


  4. आरूष अखिलेश :- इन्होंने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 


इसी प्रकार इस समापन समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजेताओं को मैडल प्रदान किए और उन्हें आगामी मावलंकर (All India G.V. Mavalankar Shooting Championship) व ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं। इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html