शदाणी दरबार: भजन संध्या में पहुंचे पुरन्दर मिश्रा, लिया संत युधिष्ठिर का आशीर्वाद...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर: राजधानी के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा रविवार शाम शदाणी दरबार में आयोजित भव्य भजन संध्या में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने संत युधिष्ठिर से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

आयोजन में प्रस्तुत भजनों और प्रभु भक्ति के सुरों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भजनों की धुन पर भावविभोर नजर आए।
इस अवसर पर पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि संतों की संगति मनुष्य को सही मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देती है। धार्मिक और आध्यात्मिक उत्सव सनातन परंपरा, सामाजिक सौहार्द और मानवीय संस्कारों को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने संत युधिष्ठिर के प्रति आदर प्रकट करते हुए राज्य के नागरिकों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments