सेवा सेतु पोर्टल: घर बैठे बन रहे प्रमाण पत्र....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायगढ़। शासन की डिजिटल पहल ने आम जनता की राह आसान कर दी है। प्रशासनिक सेवाओं को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए शुरू किए गए सेवा सेतु पोर्टल से नागरिकों को घर बैठे ही सरकारी योजनाओं और दस्तावेजों का लाभ मिल रहा है। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध करा दी गई हैं, जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने से राहत मिली है।
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा तहसील के कसईया गांव निवासी आकाश कुमार बारीक को शैक्षणिक कार्यों और छात्रवृत्ति के लिए जाति प्रमाण पत्र की जरूरत थी। पहले इस प्रक्रिया में काफी समय और मेहनत लगती थी, लेकिन इस डिजिटल पोर्टल की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन किया और बिना किसी परेशानी के प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया।
इस पोर्टल के जरिए आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख के साथ-साथ राजस्व, श्रम और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कई काम आसानी से हो रहे हैं। खास बात यह है कि इस पोर्टल को व्हाट्सएप से भी जोड़ा गया है, जिससे नागरिकों को आवेदन और सेवाओं से जुड़ी हर अपडेट तुरंत मिल जाती है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments