google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिलासपुर में बंधक बना रखा गया लापता युवक, 10 दिन बाद गंभीर हालत में घर लौटा...

1 hour ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

गरियाबंद। रायपुर के एक अस्पताल से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ युवक करीब दस दिन बाद घर लौट आया है। पीड़ित ने अज्ञात लोगों पर अपहरण, बंधक बनाने और गंभीर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक के शरीर पर चोट और जख्म के कई निशान पाए गए हैं, जिससे परिवार में सदमा और आक्रोश दोनों का माहौल है।


रायपुर के अस्पताल से हुआ था गायब -

पीतम यादव अपनी बहन के बच्चे के इलाज के सिलसिले में रायपुर के बाल गोपाल अस्पताल गया था। इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति उसे टहलाने के बहाने बाहर ले गया। आरोप है कि रास्ते में एक अन्य व्यक्ति ने पीछे से उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया।


बिलासपुर के कमरे में होश आया -

युवक के अनुसार, जब उसकी आंख खुली तो वह बिलासपुर के एक अज्ञात बंद कमरे में था। उसने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसे चार दिनों तक कैद में रखा और लगातार शारीरिक प्रताड़ना दी। कमरे से निकलने की जद्दोजहद के दौरान आरोपियों ने उसके पैर में चाकू से हमला किया और लोहे की रॉड से भी पीटा।


बस चालक की मदद से वापस लौटा -

किसी तरह कैद से छूटने के बाद युवक एक बस चालक के सहयोग से रायपुर पहुंचा। वहां एक रात बिताने के बाद अगले दिन वह पैदल ही आगे बढ़ रहा था, तभी रास्ते में एक परिचित की नजर उस पर पड़ी। परिचित ने उसकी दयनीय हालत देखकर घर सुरक्षित पहुंचाने में मदद की।


परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार -

लंबे समय से लापता बेटे के जख्मी हालत में लौटने पर परिवार ने राहत की सांस लेने के साथ-साथ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। राजिम अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे आगे के लिए ले जाया गया। ग्रामीणों और परिजनों ने मांग की है कि इस सनसनीखेज मामले की निष्पक्ष जांच हो ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द बेनकाब किया जा सके।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html