सेवा संकल्प अभियान भाजपा का फ्लॉप इवेंट - दीपक बैज...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य की विष्णुदेव साय सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने हाल ही में शुरू किए गए 'सेवा संकल्प अभियान' को सरकारी धन और तंत्र का खुला दुरुपयोग करार दिया है। पार्टी का आरोप है कि यह जनता की भलाई का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सिर्फ नरेंद्र मोदी की ब्रांडिंग और राजनीतिक प्रोपोगंडा का एक फ्लॉप इवेंट है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कड़े शब्दों में कहा है कि यदि यह वाकई जनसेवा का काम होता, तो इसके लिए सरकारी अमले को दबाव में लाने की जरूरत नहीं पड़ती। आरोप लगाया गया है कि शिक्षकों, पटवारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पंचायत सचिवों को उनके मूल दायित्वों से हटाकर जबरन भीड़ जुटाने के काम में झोंका जा रहा है।
जनता के पैसों की बर्बादी का आरोप -
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एक तरफ प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं और कल्याणकारी योजनाओं की रफ्तार धीमी है, वहीं दूसरी तरफ विज्ञापनों और प्रचार-प्रसार पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। पार्टी ने सरकार से सवाल किया है कि इस फर्जी आयोजन का पूरा बजट कितना है और इसमें से कितना हिस्सा केवल मंच सजाने और प्रचार पर खर्च हो रहा है?
कर्मचारियों पर दबाव का मामला -
विपक्ष का यह भी दावा है कि जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ चुकी सरकार अब आम जनता की जगह सरकारी तंत्र के बूते अपनी लोकप्रियता साबित करने की कोशिश कर रही है। नागपुर और दिल्ली के इशारों पर छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अमले का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि जनता के पसीने की कमाई को इस तरह बर्बाद करने के विरोध में पार्टी मुखर होकर आवाज उठाती रहेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments