google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेवा संकल्प अभियान शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम: अरुण साव.....

40 minutes ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर/कोरबा। उप मुख्यमंत्री और कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने रविवार को कोरबा जिला मुख्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत संचालित गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की।



















उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। साव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान से जुड़े सभी कार्यक्रम व्यापक जनभागीदारी के साथ एक उत्सव के रूप में आयोजित किए जाएं।

बैठक में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री साव ने 17 सितंबर को आयोजित 'आशीर्वाद के दीया' कार्यक्रम की सफलता पर जिला प्रशासन की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि घर-घर दीप जलाकर लोगों ने जो उत्साह दिखाया, वह इस अभियान की बड़ी उपलब्धि है। इसी तरह 'मेरे सपनों का भारत' कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला और भाषण के जरिए अपनी शानदार अभिव्यक्ति दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी कार्यक्रमों के लिए भी तिथिवार कार्ययोजना तैयार कर आयोजन स्थलों का चयन जल्द पूरा किया जाए और जनप्रतिनिधियों को इसकी पूर्व जानकारी दी जाए।


स्वच्छता, पौधरोपण और 'सेवा की कहानी' पर जोर

साव ने कहा कि गांवों और शहरों में स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया जाना चाहिए। इसके तहत नदी-घाटों की सफाई, बड़े स्तर पर पौधरोपण, रक्तदान और अंगदान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने एक अहम निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जिन हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है, उसे ‘सेवा की कहानी’ के रूप में संकलित कर जनता के सामने लाया जाए, ताकि अन्य लोग भी प्रेरित होकर योजनाओं का लाभ ले सकें। मुनादी, बैनर और पोस्टर के जरिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

हर वर्ग की हो भागीदारी: लखन लाल देवांगन

समीक्षा बैठक में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि अभियान की गतिविधियों को केवल जिला मुख्यालय तक सीमित न रखा जाए। इसे सभी नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। उन्होंने अधिकारियों को सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


बैठक में कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, गोपाल मोदी, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, कटघोरा डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय और निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html