google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेवा संकल्प अभियान: अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाएं-विधायक डॉ. संपत अग्रवाल....

53 minutes ago
3 min read
  • ग्राम बिछिया में आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' क्लस्टर स्तरीय शिविर में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण...

  • जनसेवा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, हर समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल...

  • बसना के बिछिया में क्लस्टर स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर संपन्न, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सुनी जनसमस्याएं...

  • सेवा संकल्प अभियान: ग्राम बिछिया में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में शामिल हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिछिया स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय वृहद जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगल कामना की। शिविर को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना ही उनके सेवा संकल्प अभियान का मूल ध्येय है। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन की सेवा ही हमारा प्रथम कर्तव्य है। ग्रामीण अंचल के लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं और शासकीय कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसी उद्देश्य से प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक लाया गया है। क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक का जीवन सुगम और खुशहाल बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार लगातार जनहित और जनकल्याण के संकल्प को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही मुख्य लक्ष्य है। महतारी वंदन योजना, किसानों की उन्नति, आवास योजना सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ हर पात्र हितग्राही तक पहुंच रहा है। हमारी सरकार जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्यरत है। इस अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने नन्हे-मुन्ने नवजात शिशुओं को खीर खिलाकर पारंपरिक रीति से अन्नप्राशन कराया एवं उनके स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को सुपोषण किट एवं पौष्टिक आहार सामग्री का वितरण किया। विधायक डॉ. अग्रवाल ने माताओं को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि एक सुपोषित व स्वस्थ मां ही सशक्त परिवार और समृद्ध समाज की नींव होती है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शिविर में विभिन्न विभागों—राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, कृषि, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास आदि - द्वारा लगाए गए स्टॉलों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में आए ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनके आवेदन लिए और अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि शिविर में आए प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए। जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव है, उनका तत्काल निराकरण करें और शेष प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हल करें। जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिविर में अनेक ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र व सहायता सामग्री का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष बसना डिलेश्वरी मिलाप निराला, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बसना मोहित पटेल, जिला महामंत्री भाजपा जितेंद्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री युवा मोर्चा एवं जिला सह संयोजक सेतु कार्यक्रम कामेश बंजारा, सभापति जनपद पंचायत बसना प्रकाश सिन्हा, जनपद सभापति राजेश गढ़तिया, मंडल अध्यक्ष गढ़फुलझर नरहरि पोर्ते, मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव, अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपा अरुण साहू, सभापति जनपद पंचायत बसना सुशीला मलिक, सरपंच ग्राम पंचायत बिछिया रीना रानी गढ़तिया, विधायक प्रतिनिधि खोलबाहरा निराला, विधायक प्रतिनिधि सुखदेव वैष्णव,SDM हरिशंकर पैकरा, महामंत्री भाजपा गढ़फुलझर रंजन साहू, महामंत्री भाजपा बसना सरोज पटेल।

कोषाध्यक्ष भाजपा अमृत चौधरी, सीईओ बसना पीयूष ठाकुर,तहसीलदार नितिन ठाकुर, महामंत्री किसान मोर्चा गौरचंद्र प्रधान, सोसायटी अध्यक्ष निमित साहू, अध्यक्ष युवा मोर्चा गढ़फुलझर योगेश साहू, महामंत्री युवा मोर्चा बसना नवीन भट्ट, सरपंच बंसुला नवीन साहू, सरपंच देवरी सुरेश कोसरिया, सरपंच सरायपाली देवराज साहू, सरपंच मेदनीपुर अजय साहू, लच्छी लाल भोई, सरपंच प्रतिनिधि कायतपाली परदेशी यादव, सरपंच नानक सागर चतुर्भुज कुमार आर्य, सरपंच प्रतिनिधि चिमरकेल प्रसन्न कुमार जायसवाल, सरपंच प्रतिनिधि परसकोट हरिराम साहू, उपसरपंच बिछिया संतोषी बंजारा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html