google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 126.92 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन.....

36 minutes ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह क़लम से :-

रायगढ़/रायपुर: सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को रायगढ़ के संत प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में विकास कार्यों को नई रफ्तार देने के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।



















कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर निगम और लोक निर्माण विभाग (PWD) के कुल 126.92 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी दिल्ली से वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके पूरे हो चुके घरों की प्रतीकात्मक चाबी भी सौंपी गई।

रायगढ़ के विकास के लिए अरुण साव की 4 नई घोषणाएं: -

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि रायगढ़ तेजी से विकास कर रहा है और इसे एक सुव्यवस्थित और विकसित जिला बनाने में फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने नगर निगम द्वारा मांगे गए 10 करोड़ के कार्यों को जल्द स्वीकृति देने का आश्वासन देते हुए शहर के लिए चार नई बड़ी घोषणाएं कीं:


  1. संजय मार्केट का निर्माण व उन्नयन - 15.67 करोड़ रुपये

  2. रामलीला मैदान का विकास, मंच और पवेलियन निर्माण - 5 करोड़ रुपये

  3. तालाब का संरक्षण व सौंदर्यीकरण - 4.99 करोड़ रुपये

  4. केवड़ाबाड़ी से मरीन ड्राइव तक सनलाईजेशन कार्य - 9.97 करोड़ रुपये


औद्योगिक पहचान के साथ मजबूत हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर: ओपी चौधरी -

दिल्ली से वर्चुअली जुड़े वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ की अधोसंरचना को उसकी औद्योगिक पहचान के अनुसार ही मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में नगर निगम को 384.66 करोड़ रुपये और जिले में PWD के तहत 1426 करोड़ रुपये के कार्यों की स्वीकृति मिली है। उन्होंने रिंग रोड, रायगढ़-घरघोड़ा फोरलेन, पूंजीपथरा-तमनार फोरलेन समेत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, संगीत महाविद्यालय भवन और वर्किंग वूमेन हॉस्टल जैसी प्रमुख परियोजनाओं का भी जिक्र किया।

ये प्रतिनिधि रहे मौजूद: -

कार्यक्रम को लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और महापौर जीवर्धन चौहान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रवींद्र गबेल, सभापति डिग्री लाल साहू, अरूणधर दीवान, गुरुपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, श्रीकांत सोमावार, विकास केडिया, अनुपम पाल, जतीन साव, अरूण कातोरे, पवन अग्रवाल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसएसपी शशिमोहन सिंह, डीएफओ अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे सहित निगम के पार्षद और अन्य जनप्रतिधि मौजूद रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html